किराएदार निकला अपराधी तो मकानमालिक जाएंगे जेल

0
1424

बक्सर खबर। आप जान लें। अगर घर में किराएदार रह रहा है। तो उसके बारे में पुरी जानकारी आपको रखनी होगी। अन्यथा अगर वह अपराधी चरित्र का निकला तो उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यह सूचना नगर थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके अनुसार शहर में शांति एवं शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की नियत से कानूनी कार्रवाई का अभियान चल रहा है। ऐसे में देखा जा रहा है कि कई लोग किराएदार के रुप में रहते हैं। उनकी गतिविधि गलत होती है। इस लिए जरुरी हो जाता है कि आप अपने यहां रहने वाले किराएदार की जानकारी अपने पास रखें। साथ ही उसकी सूचना अपने संबंधित थाने को भी दें।

अन्यथा अगर वह किसी आपराधिक घटना में शामिल पाया गया तो। उसके जिम्मेवार आप भी माने जाएंगे। यह नियम सिर्फ आवासिय घरों के लिए ही नहीं है। अगर दुकान भी चल रही है। वहां काम करने वाले सेल्समैन अथवा कोई अन्य व्यक्ति है। तो उन सबका ब्योरा होना आवश्यक है। क्योंकि पुलिस अपराध एवं शराब की तस्करी जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए वैसे लोगों का सत्यापन कर रही है। जो शहर के विभिन्न इलाको में रहते हैं। अथवा किसी के यहां प्राइवेट रुप से काम कर रहे हैं। अगर आप भविष्य में होने वाली किसी भी परेशानी से बचना चाहते हैं। तो आप उनकी जानकारी स्वयं अपने पास रखें और उसकी जानकारी पुलिस को भी दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here