जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले कातिब समेत चार गिरफ्तार

0
1057

बक्सर खबर। डुमरांव
जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी कोरानसराय पुलिस ने स्थानीय गांव से की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष कोरानसराय की देवंती देवी पति मदन प्रसाद की आठ कठ्ठा जमीन तीन लोगों ने मिलकर बेच दी।

सूचना के संत कुमार, धर्मेन्द्र पासवान, संतोष पासवान ने बक्सर रजिस्ट्री कार्यालय में कातीब के मिलकर फर्जी महिला को देवांती देवी बना कर खड़ा कर दिया। आठ कठ्ठा जमीन लिखवा ली गई घटना वर्ष 2015 की है। जिसकी जानकारी पीडि़त परिवार को पिछले वर्ष लगी। जब उनकी जमीन की घेराबंदी शुरू हुई। पीडि़त परिवार कागज लेकर सीओ कार्यालय गये परन्तु उन्हें पता चला कि देवंती देवी ने जमीन बेची है।

add

जांच में पता चला बेचने वाले ने कागजात पर हस्ताक्षर किया है। अन्य तीन ने उसमें गवाही की थी। देवंती ने दावा किया मैं हस्ताक्षर नहीं करती। इसके बाद पीडि़त परिवार ने कातीब समेत पांच पर एफआइआर किया। जिसमें पुलिस ने बुधवार की शाम तीनों बिचैलियों को पकड़ा। उसके बाद उनके निशान देही पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले कातीब कामेश्वर सिंह को पकड़ कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पांचों पर सुपरविजन के बाद आरोप सही पाया गया है। इनमें से चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here