लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया मकर संक्रांति स्नान

0
114

– रामरेखा घाट पर जुटी सर्वाधिक भीड, स्टेशन पर वामन चेतना मंच ने बांटा प्रसाद
बक्सर खबर। मकर सक्रांति के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रविवार को पवीत्र गंगा में स्नान किया। सिद्धाश्रम के प्रमुख मेले में मकर संक्रांति स्नान है। इस वजह से यहां अपार भीड़ देखी गई। सर्वाधिक भीड रामरेखा घाट पर रही। इसके अलावा शहर के अन्य सभी छोटे-बड़े 16 घाटों पर लोग बड़ी संख्या में नजर आए। आज ठंड में भी रोज की अपेक्षा काफी कमी देखी गई। दिन चढ़ते ही भगवान भास्कर भी नजर आने लगे।

हालांकि पछुआ हवा चल रही थी। इस वजह से कोहरे का भी प्रभाव नहीं रहा। इस त्यौहार की एक मान्यता है। स्नान के साथ दान भी किया जाता है। ऐसा नहीं कि सिर्फ धनवान ही दान करते हैं। गांव से पहुंची महिलाएं भी घाट किनारे बैठे भिक्षुओं को अन्न के साथ आलू और हल्दी का गांठ भी दान करती देखी गई। जगह-जगह चूड़ा दही का भोज भी आमंत्रित हुआ। लोगों ने तिलकुट खिलाकर एक दूसरे को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए स्टेशन पर वामन चेतना मंच द्वारा शिविर लगाया गया था। जहां प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here