कुमार नयन की पांचवीं श्रद्धांजलि सभा 

0
37

अनुराग कुमार और डॉ. सत्येंद्र ओझा ने जिलेवासियों को किया आमंत्रित, साहित्य की भूमिका और चुनौतियां विषय पर होगी विचार गोष्ठी                                                बक्सर खबर। जाने-माने साहित्यकार, पत्रकार और गजलकार स्वर्गीय कुमार नयन की पांचवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को स्थानीय ज्योति प्रकाश लाइब्रेरी में किया जाएगा। पूर्व की भांति इस वर्ष भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुमार नयन एक सशक्त व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने बक्सर को हमेशा अपने हृदय में स्थान दिया। उन्हें बक्सर के लेनिन के रूप में भी याद किया जाता है। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकार, साहित्यकार, कवि, गीतकार, संगीतकार, चिकित्सक, वकील एवं समाजसेवी सहित सभी प्रबुद्धजन भाग लेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह 9:30 बजे से होगा, जिसमें ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्य की भूमिका, चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम के निवेदक उनके पुत्र अनुराग कुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here