‌‌‌17 सितम्बर को जिले में 422 जगह पड़ेगा कोविड का टीका

0
1449

-प्रत्येक प्रखंड में भेजी जा रही है टीम
बक्सर खबर। 17 सितम्बर को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कुल 422 केन्द्र बनाए गए हैं। हमारे पास जो सूची उपलब्ध है। उसे हम पाठकों की सुविधा के लिए यहां अपलोड कर रहे हैं। लेकिन, कुछ सूचियां बड़ी होने के कारण पठनीय नहीं हैं। आपको असुविधा हो सकती है।

सूची के अनुसार ब्रह्मपुर में 21, बक्सर सदर में 43( शहर और प्रखंड को मिलाकर) चक्की में 19, चौगाई में 15, चौसा में 38, डुमरांव में 42, इटाढ़ी में 40, केसठ में 10, नावानगर में 70, राजपुर में 82 व सिमरी में 42 टीका केन्द्र बने हैं। किसी-किसी जगह दो काउंटर बने हैं। जैसे नगर भवन में दो काउंटर बने हैं। लेकिन, वहां सकेंड डोज मिलेगी। सूची निम्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here