कठार में दीवार गिरने से अब तक तीन की मौत, कुल 27 घायल

0
1256

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, जाना घायलों का हाल
सभी घायल और मृतक हैं गैर जिले के निवासी
बक्सर खबर। कठार गांव के श्याम सुंदर ब्रह्मस्थान में आज शुक्रवार को अहले सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जबकि अन्य 27 लोग घायल हैं। जिनमें से पाच-छह लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रुप से घायल लोगों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे।

इस बीच तेज आंधी आई और श्रद्धालुओं के लिए बने सेड की दीवार गिर पड़ी। दबने के कारण राजमुनी देवी (23) की मौके पर मृत्यु हो गई। एक महिला की और मृत्यु हुई है। जिनकी पहचान नहीं हुई है। वहीं उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में सोनी देवी (30) पत्नी गोरख बैठा की मौत हो गई। प्रशासनिक सूचना के अनुसार वह पीरो के गिद्धा की निवासी थी। यह घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत कठार गांव में हुई है। जो कृष्णाब्रह्म मुख्य बाजार से तीन किलोमीटर दूर ढ़काइच मार्ग पर स्थित है।

सदर अस्पताल में घायलों का हाल जानते डीएम व एसपी

घायलों से मिले डीएम-एसपी, मिलेगा मुआवजा
बक्सर खबर। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम राघवेन्द्र सिंह व पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने मौके का दौरा किया। वहां राहत व बचाव कार्य चल रहा था। लेकिन फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहां से लौटकर डीएम व एसपी सदर अस्पताल बक्सर पहुंचे। यहां आकर सभी घायलों से मिले।

add

डीएम राघवेन्द्र सिंह ने पूछने पर बताया मृतकों की संख्या तीन है। कुल 27 लोग घायल हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। पूरे मामले पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा मृतकों को मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को भी सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा घायलों और मृतकों की सूची जारी की गई है। जिनके नाम आप इस सूची में देख सकते हैं। एक सूची डुमरांव एसडीओ कार्यालय ने जारी की है। दूसरी सूची बक्सर से जारी हुई है। आप यह दोनों सूची नीचे देख सकते हैं। 

-घायलों की प्रशासन द्वारा जारी सूची

दीवार तोडऩे के आदेश
बक्सर। ब्रह्मस्थान की जिस दीवार के नीचे लोग दबे वह महज पांच इंच मोटी थी। जिस पर लगी सेड में हवा का दबाव बना तो वह भरभरा कर गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे डीएम ने देखा चारो तरफ ऐसी दीवार बनी है। उन्होंने वहां के संचालक राजेश चौरसिया को बुलाकर इस अनाधिकृत निर्माण को तोडऩे की हिदायत दी। क्योंकि इस तरह की दुर्घटना कभी भी हो सकती है।

-कठार गांव में श्याम सुंदर ब्रह्मस्थान की गिरी दीवार

डाक्टर से लेकर स्वीपर तक ने दिखाई मानवता
बक्सर। शुक्रवार की तड़के जब यह हादसा हुआ। घायलों को सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव लाया गया। उस समय आपातकाल ड्यूटी में बहुत कम लोग थे। लेकिन घायलों की संख्या देख क्या स्वीपर और कंपाउंडर सभी जुट गए। किसी को यह कहते नहीं सूना गया। यह हमारी ड्यूटी नहीं है। सभी भीड़ गए। यही हाल जिला अस्पताल में भी दिखा। डाक्टर से आने से पहले ही कंपाउंडर ने मरीजों का प्राथमिकी उपचार शुरु कर दिया। यही जजबा मानव को सबसे अलग बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here