चक्की के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख गिरफ्तार

0
2868

बक्सर खबर। चक्की
पुलिस ने चक्की के प्रखंड प्रमुख दिनेश चौधरी व उप प्रमुख भोला पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। पूछने पर डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने बताया इनके खिलाफ डाक्टरों से मारपीट करने का गंभीर आरोप है। गुरुवार को चक्की प्रखंड कार्यालय परिसर में विकलांग जांच शिविर का आयोजन हुआ था।

add

जहां चक्की के चिकित्सा प्रभारी डा. रवि कुमार श्रीवास्तव एवं एक अन्य डाक्टर से इन लोगों ने मारपीट की थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी घूस तोड़-फोड़ की। डा. रवि कुमार की शिकायत पर भरियार ओपी में तीन नामजद सहित दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज हुई है। दो लोग गिरफ्तार हो गए हैं। तीसरा नामजद मुन्ना यादव बीडीसी सदस्य जवहीं अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here