‌‌‌कंबल वाले बाबा पुन: 28 अक्टूबर को आएंगे बक्सर

0
1958

-आठ दिनों तक लगाएंगे पिपराढ़ में शिविर
बक्सर खबर। राजस्थान के कंबल वाले बाबा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बक्सर पहुंचे थे। उन्होंने ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में पूजा अर्चना की। शनिवार को राजपुर के पिपराढ़ गांव पहुंचे। वहां एक दिवसीय शिविर का आयोजन उन्होंने किया। जो लोग भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने सबकी समस्या सुनी। कुछ का उपचार भी किया। हालांकि इस दौरान मिली जुली प्रतिक्रिया सुनने को मिली। कोई लाभ होने की बात कह रहा था। कुछ लोग संतुष्ट नहीं थे। लेकिन, बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगले माह 28 अक्टूबर से इस गांव में शिविर लगेगा। जो आठ दिनों तक चलेगा।

हालांकि वे मुख्यत: लकवा के मरीजों का उपचार करते हैं। लेकिन, शरीर से जो दिव्यांग हैं। वे भी उनसे मिलने जाते हैं। शनिवार के शिविर का आयोजन अचानक हुआ था। क्योंकि दक्षिण भारत से कुछ लोग यहां 28 अगस्त को ही पहुंच गए थे। जबकि उनका शिविर अगले माह यहां लगना था। आयोजकों ने उनको यह जानकारी दी तो वे एक दिन के लिए यहां पहुंचे। वैसे पाठकों को हम बता दें। कंबल वाले बाबा हमेशा अपने कंधे में एक काला कंबल रखते हैं। सर भी वैसा ही साफा बंधा रहता है। इनका पूरा नाम गणेश भाई गुर्जर है। आप राजस्थान के सिरोही जिला अंतर्गत पलरि गांव के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here