जदयू ने शुरू किया भाजपा के विरुद्ध पोल-खोल अभियान

0
351

-मशाल जुलूस का आयोजन, जातिगत जनगणना की विरोधी है पार्टी
बक्सर खबर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जदयू ने बक्सर में भाजपा के विरूद्ध पोल-खोल अभियान की शुरूआत की है। एक से पांच सितंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसमें जिला से लेकर प्रखंड और गांव तक लोगों के मध्य पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे। और भाजपा की सच्चाई आमजन के सामने उजागर करेंगे। शुक्रवार को शहर में मशाल जुलूस का आयोजन हुआ। साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गई। जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि देश की जनता से झूठे वादे कर इस पार्टी के लोग सत्ता में आ गए और जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।

नीतीश कुमार जातीय जनगणना के माध्यम से कमजोर वर्ग का विकास करना चाहते हैं। लेकिन इस सरकार के लोग न्यायालय का सहारा ले कार्य में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इससे  भाजपा सरकार का चेहरा सबके सामने आ गया है। आज पूरे भारत में जातीय जनगणना कराने की मांग उठने लगी है। जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को जाता है। उक्त कार्यक्रम मे जदयू जिला प्रवक्ता कुमार जैनेन्द्र उर्फ संतोष चौधरी, जिला पार्षद धमेन्द्र ठाकुर उर्फ पिंटू ठाकुर, भोला यादव, उत्तम तिवारी, राघवेंद्र उज्जैन, राजेश कुशवाहा, निर्मल पासवान, आनन्द प्रधान, संजय चौधरी, मोहन चौधरी, हरेन्द्र सिंह, सत्यानन्द कुशवाहा, राजकुमार यादव, शोहेल खान,

अनुज कुशवाहा, मंटू उपाध्याय, अशोक प्रजापति, सुरेंद्र कुशवाहा, हिंगमनी देवी, संजय सिंह राजनेता, सन्दीप ठाकुर, दुर्गावती देवी, संजय सिंह, रामभजन कुशवाहा, चंदा श्रीवास्तव, गीता देवी, मो मुस्तफा, बबलू पांडेय, अनुरुद्ध तिवारी, आजाद सिंह राठौर, रविकांत कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, पूनम चौधरी, प्रेम मिश्रा, चंदन पटेल, पंकज मानसिंहका, ब्रजेश यादव, राहुल मिश्रा, अनंत साह, रश्मि मित्र, राममूर्ति राम, सत्येन्द्र पाठक, सन्तोष कुशवाहा, प्रदीप राम, करीमन गोंड़, रंजन पटेल, नथुनी खरवार, श्याम जी वर्मा, लक्ष्मण चौधरी, राम बाबू आदि जदयू के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here