जीयर स्वामी जी के चातुर्मास में प्रारंभ हुई कथा

0
414

बक्सर खबर। ईटाढ़ी प्रखंड के इंदौर में महान संत जीयर स्वामी जी की कथा प्रारंभ हो गई है। तीन जुलाई से प्रारंभ हुई कथा का समय अपराह्न 4:30 से 5:30 के बीच का रखा गया है। इसकी जानकारी इंदौर यज्ञ समिति के सदस्यों ने दी। उनके अनुसार प्रात: बेला में सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच आरती हो रही है।

दोपहर बाद एक घंटे का समय कथा के लिए निर्धारित किया गया है। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। इंदौर गांव ईटाढ़ी-धनसोई मार्ग पर स्थित है। यज्ञ स्थल मुख्य पथ से लगा हुआ है। वहां तक पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह प्रतीक चिह्न भी लगाए गए हैं। यहां स्वामी जी से मिलने का समय दोपहर बारह से दो बजे के मध्य का रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here