एमवी कालेज में भूख हड़ताल करेंगे छात्र संघ अध्यक्ष

0
565

बक्सर खबर। महर्षि विश्वामित्र कालेज में छात्रों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं कालेज के व्याख्याता भी आए दिन लापता रहते हैं। इन सभी विषयों पर कालेज के प्राचार्य से छात्र संघ ने पूर्व में वार्ता की थी। दो माह के अंदर व्यवस्था में सुधार की बात कही गई थी। लेकिन, तय समय गुजर जाने के बाद भी कालेज की व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

इसके विरोध में गुरुवार से कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इसकी सूचना उनके द्वारा मीडिया को दी गई है। अर्थात गुरुवार से कालेज प्रबंधन के खिलाफ छात्र संघ अपना विरोध दर्ज कराएगा। इसके लिए लोकतंत्र के सबसे सशक्त हथियार भूख हड़ताल को चुना गया है। मीडिया को भेजे गए संदेश में कहा गया है छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं है। उसकी मांग की गई थी। लेकिन, उसे भी कालेज प्रबंधन ने पूरा नहीं किया। यह हाल है कालेज प्रबंधन का। शिक्षण व्यवस्था तो राम भरोसे है। इसके विरुद्ध अब छात्र संघ निर्णायक संघर्ष का मन बना चुका है। इसका परिणाम क्या निकलकर सामने आता है। यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here