‌‌‌कितना सच : खेत से खरीदेंगे धान, 48 घंटे में होगा भुगतान

0
510

-जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर क्रय के लिए बुलायी पैक्स अध्यक्षों की बैठक
बक्सर खबर। प्रशासन का दावा सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन, हम आपको बता दें। रविवार को जिला प्रशासन ने इसके लिए समाहरणालय में बैठक की। किसानों के लिए फिक्रमंद रहने वाले डीएम अमन समीर ने कई आवश्यक निर्देश दिए। हालांकि यह सबकुछ सरकार ने तय कर रखा है। बैठक के दौरान कौन लोग उपस्थित थे। इसकी चर्चा हम अंत में करंगे। पहले खरीद को लेकर जारी गाइड लाइन से आपको अवगत करा दें। 15 नवम्बर से धान की खरीद शुरू होनी है। वर्ष 2021-22 में 140000 एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।

पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया। अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद करें। कोई भी निबंधित किसान किसी भी पैक्स अथवा व्यापारमंडल में अपनी फसल बेच सकता है। पैक्स अध्यक्ष किसान को प्राप्ति रसीद देंगे। 48 घंटे के अंदर भुगतान का आदेश है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि डीएम ने कहा निबंधन को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। पैक्सो को कैश क्रेडिट ऋण अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक को दिया गया।

खरीद की बैठक में शामिल पैक्स अध्यक्ष प्रशासनिक पदाधिकारी

डीएम ने एक और बात कही। किसान खेत में पराली न जलाएं। इसका सभी को ध्यान रखना होगा। क्योंकि इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है। जब प्रशासन ने ऐसे दावे किए हैं। इस बार यह आदेश कितना प्रभावी होता है। यह जल्द ही सबके सामने आ जाएगा। बैठक के दौरान पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षगण, आरा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, विकास कुमार जयसवाल जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम अधिप्राप्ति, उप समाहर्ता (रश्मि सिन्हा), अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here