करें मदद : शिवपुरी से लापता हो गए है अयोध्या महतो

0
586

-परिजन कर रहे तलाश, इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
बक्सर खबर। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में रहने वाले अयोध्या महतो लापता हो गए हैं। 11 नवंबर की सुबह घर से कहीं निकले थे। उसके बाद से इनका पता नहीं है। घर में छोटे बच्चे, पत्नी इनका इंतजार कर रहे हैं। इनके पड़ोसी अधिवक्ता संजय सिंह ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि उनकी याददाश्त कुछ कमजोर हो गई है।

सब कुछ सही ढंग से बता नहीं पाते हैं। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। जब घर से निकले उस वक्त उन्होंने लुंगी-कुर्ता पहन रखा था। यह मूल रूप से नावानगर प्रखंड के गिरधर बरांव गांव के रहने वाले हैं। अगर किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया 9525753895 पर सूचना दे सकते हैं। खबर के साथ दी गई तस्वीर में यह नंबर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here