‌‌‌चिनूक के बगल में बना हेलीपैड, आज उड़ान भरने की उम्मीद

0
1333

-स्थानीय लोग कर रहे हैं भरपुर मदद
बक्सर खबर। राजपुर के मानिकपुर हाई स्कूल में उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर आज शनिवार को उड़ान भरेगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है। इसके लिए पास में हेलीपैड बनाया गया है। चिनूक का चक्का जो मिट्टी में धंस गया है। वह भी बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। शुक्रवार को ग्रामीण युवाओं ने मिलकर पास में हेलीपैड बनाया। जिससे हेलीकाप्टर को उसे पर खड़ा किया जा सके।

कई टन वजन होने के कारण उसे टस से मस नहीं किया जा सका है। गुरुवार को दोपहर ढ़ाई बजे चेतक हेलीकॉप्टर से जरुरी उपकरण लाए गए थे। तकनीकी दल लगातार उसकी मरम्मत में जुटा हुआ है। सूत्रों की माने तो आज उसे ठीक कर लिया जाएगा। इसका पूरा इंतजाम हो गया है। लेकिन, जब तक वह मौके से नहीं उड़ता लोगों के बीच कौतुहल का कारण बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here