दादा से मिलने आए पौत्र को ट्रक ने कुचला

0
753

बक्सर खबर। अपने दादा गोरख राम से मिलने उनका पौत्र शिवनरायण बड़ी दूर से आज मंगलवार की सुबह डुमरांव पहुंचा। मां के साथ वह ट्रेन से घंटो यात्रा कर सुबह छह बजे स्टेशन पर उतरा। वहां से आटो द्वारा मां और पुत्र घर के लिए चले। उनका घर भोजपुर-डुमरांव पथ पर पावर ग्रिड के सामने स्थित है। थोड़ी ही देर में दोनों वहां पहुंच गए।

आटो रुका और मां किराया देने लगी। नौ वर्षीय शिवनरायण घर जाने की जल्दी में सड़क पार करने लगा। उसे क्या पता था जितनी जल्दी उसे है उससे कहीं ज्यादा जल्दी तो वह वाहन चालक को थी। जो डंफर चला रहा था। नन्हा बच्चा सड़क पार भी नहीं कर पाया था। इतने में डंफर चालक उसे कुचलता निकल गया। घटना सुबह साढ़े छह बजे के लगभग हुई। हादसा इतना दुखद था कि देखने वालों की आंखे नम हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here