‌‌‌गंगा उफान पर, जिउतिया स्नान पर रोक

0
349

-जिला प्रशासन ने लोगों से किया आग्रह, घर में मनाए त्योहार
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से पानी तटों को छूने लगा है। इस वजह से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है। 29 सितम्बर को जिउतिया का त्योहार है। लेकिन, गंगा स्नान से लोगों को परहेज करना चाहिए।

क्योंकि इससे खतरा हो सकता है। इसके अलावा उसी तिथि को राजपुर में चुनाव है। दूसरी तरफ कोविड की गाइड लाइन की वजह से बहुत भीड़-भाड़ उचित नहीं है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे घर में ही त्योहार मनाएं। वैसे हम आपको बता दें, पिछले सप्ताह भर से गंगा का पानी एक बार फिर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से गंगा स्नान करना खतरनाक हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here