जयंती पर दीपों से सजाई गई गांधी जी की प्रतिमा

0
90

-लायंस क्लब व गांधी विचार मंच ने आयोजित की गोष्ठी
बक्सर खबर। बक्सर लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेंज एवं गांधी विचार मंच बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में गांधी पार्क, कमलदह, स्टेशन रोड, बक्सर स्थित गांधी जी के प्रतिमा के आसपास सैकड़ों दीप जलाकर दीपावली के रूप में उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने केक भी काटा और मिठाइयां भी बांटी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार एवं संचालन गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश संगम ने किया।

इस दौरान गोष्ठी भी आयोजित हुई जिसका शुभारंभ प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ महेंद्र प्रसाद एवं अधिवक्ता गणेश बरनवाल ने किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि गांधी जयंती कार्यक्रम क्लब 1992 से निरंतर विभिन्न स्थानो पर करते आ रहा है। वही गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश संगम ने मूर्ति स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1994 मे स्थापित गांधी विचार मंच के गार्जियन व अध्यक्ष बक्सर के गांधी नाम से प्रख्यात समाजसेवी स्व जंग बहादुर राजपुरिया जी की के नेतृत्व मे हम लोगों ने एक लम्बी लड़ाई के उपरांत तत्कालीन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार यादव के द्वारा स्थान उपलब्ध कराया गया।

गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल लायंस क्लब के सदस्य

तदुपरांत स्व राजपुरिया जी अपने व्यक्तिगत दान के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा को स्थापित करने में सफल हुए हैं। अधिवक्ता गणेश बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी ने कुछ महापुरुषों की प्रतिमा को सड़क के मध्य में कराया। लेकिन,  लेकिन महात्मा गांधी की मूर्ति के आस-पास कोई काम नहीं हुआ। उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल, बी एन वर्मा, लायन अतुल मल्होत्रा, महेश प्रसाद जायसवाल, सुधीर सर्राफ, ऋषि निर्मल, बुलबुल, आशीष गुप्ता, रवि वर्मा, मनीष मिश्रा, विराट मिश्रा, दिनेश जायसवाल, निर्मल सिंह समेत अनेक लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here