दिवाकर राय बने इटाढ़ी मुखिया संघ के अध्यक्ष

0
250

-गीता देवी महासचिव व शत्रुघ्न राम बने उपाध्यक्ष
बक्सर खबर। इटाढी प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को मुखिया संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें शामिल हुए सदस्यों ने प्रखंड मुखिया संघ इकाई का गठन किया। सर्वसम्मति से चिलहर पंचायत के मुखिया दिवाकर राय उर्फ टूनटून सिंह को अध्यक्ष चुना गया। शत्रुघ्न राम उपाध्यक्ष, अशोक साह को कोषाध्यक्ष एवं गीता देवी पति राजदेव महासचिव चुना गया।

बैठक में शामिल सदस्यों ने कहा कि हमें जनता की समस्या और अपने अधिकारों के लिए आगे आने होगा। क्योंकि सरकार और अधिकारी अपनी मनवाली कर रहे हैं। बैठक में रेशमी देवी हरपुर जयपुर, विनोद सिंह हकिमपुर, कविता देवी बड़कागांव की मुखिया शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here