‌‌‌ बच्चों के मध्य कॉपी-कलम बांट पूर्व अध्यक्ष ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

0
115

‌‌‌-युवा व एनएसयूआई कार्यालय में एकत्र हुए नेता
बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंगलवार को मनाई गई। पुस्तकालय रोड स्थित युवा व एनएसयूआई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन शामिल हुए। उन्होंने इसके अलावा दलित बस्ती के बच्चों के मध्य पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया और बच्चों को बताया। चाचा नेहरू बच्चों को कितना प्यार करते थे। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार तथा संचालन सचिव व दीपक राय ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि हम खुशनसीब थे कि हमें पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे नेता मिले। विश्व शांति के लिए अद्भुत योगदान एवं संस्थाओं तथा राष्ट्र के निर्माण द्वारा राष्ट्र को नैतिक एवं आर्थिक विकास की राह दिखाकर उन्होंने भारत को विश्व पटल पर वह सम्मान दिलाया, जो एक नए आजाद हुए देश के लिए अद्वितीय था। श्रद्धांजलि सभा में राहुल आनंद, पूर्व उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडेय,

राजारमन पांडेय, विशाल खरवार, आशिष उपाध्याय, नागेश चौबे, रिंकू गिरी, रामप्रतिक चौबे, अमित,धीरज, अनीश, प्रियांशु, पलु, सुनील कुमार, अखिलेश राय, युवा कांग्रेस डुमरांव विधानसभा अध्यक्ष नेहाल मंसूरी, विक्की आर्या, सरोज अंसारी, दीपांशु ओझा, प्रिंस, जय प्रकाश, छोटू पाठक, शराफत हुसैन,  आदर्श कुमार, राम प्रतीक चौबे, जय राम प्रेम राज, कारण रजक, प्रिंस, दीपक यादव, आदित्या, टोनी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here