‌‌‌पूर्व विधायक नंद किशोर राम का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
546

-गुरुवार की सुबह नौ बजे चरित्रवन घाट पर होगा अंतिम संस्कार
बक्सर खबर। पूर्व विधायक व एमएलसी रहे नंद किशोर राम का बुधवार की सुबह स्वर्गवास हो गया। वे 86 वर्ष के थे। पिछले सात अप्रैल से उनका उपचार आई जी एम एस पटना में चल रहा था। सुबह 7:30 के लगभग हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। इसके उपरांत परिवार वाले उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन पैतृक गांव नदांव लौट आए। उनकी इस मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस संबंध में उनके ज्येष्ठ पुत्र विजय किशोर से बात हुई। उन्होंने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए शव को आज गांव पर रोक कर रखा गया है। गुरुवार की सुबह चरित्रवन के श्मशान घाट पर उनके शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नंद किशोर राम राजद के वरिष्ठ नेता थे। 1977 से 80 तक जिले की सुरक्षित राजपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे एवं 98 से 2004 तक राज्यपाल कोटे से विधान परिषद के सदस्य मनोनित किए थे। उनकी मौत पर जिले के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here