‌‌‌ लोकगीत गायक भरत शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय नाट्य अकादमी पुरस्कार

0
227

-छह मार्च को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान
बक्सर खबर। भोजपुरी लोकगीत के मशहूर गायक भरत शर्मा व्यास को राष्ट्रीय नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलेगा। इसकी सूचना बिहार कला एवं संस्कृति विभाग ने अपने एक्स हैंडल पर जारी की है। भरत शर्मा बक्सर जिला के सिमरी प्रखंड अंतर्गत आने वाले नगपुरा गांव के निवासी हैं। 1971 से ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर लोकगीत व देवी गीत गाना शुरू किया था।

धीरे-धीरे उनकी प्रसिद्धी बढ़ती गई। वर्तमान दौर में लोग उन्हें भोजपुरी सम्राट के नाम से संबोधित करते हैं। इनके देवी गीत, निर्गुण, भजन बिहार के और यूपी समेत मारिसस में गुंजते हैं। इनके पिता स्व राजेश्वर शर्मा भी शास्त्रीय संगीत के महारथी थे। पिता के अलावा उन्होंने जगदीश सिंह से संगीत की शिक्षा ली थी। पुरस्कार की घोषणा के बाद कला जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here