‌‌‌ बक्सर में शुरू हुआ एफएम रेडियो स्टेशन, दस किलोमीटर तक देगा सुनाइ

1
1164

-प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री रहे उपस्थित
बक्सर खबर। बक्सर में आज 28 अप्रैल से एफएम रेडियो काम करने लगा है। सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इसका शुभारंभ किया। अपने शहर के बाजार समिति परिसर में स्थित टीवी स्टेशन में इसका ट्रांसमिशन लगा है। जिसकी छमता सौ किलो वाट की है। इसे शहर के लोग अपने मोबाइल फोन से भी सुन सकेंगे। इसके अलावा स्थापित केंद्र से आठ से दस किलोमीटर की दूरी तक अपने रेडियो सेट पर सुन सकते हैं। शुक्रवार को उद्घाटन के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे यहां मौजूद रहे।

उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से इसकी शुरुआत की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फिलहाल दिल्ली से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक 100.1 बैड पर सुने जा सकते हैं। धीरे-धीरे इसका क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सूचना का सबसे पुराना माध्यम व सफल माध्यम है। इससे लोग कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता व शहर के सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

1 COMMENT

  1. बक्सर RADIO FM चैनल का मीटर कोड कितना है …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here