भगवान वामन मंदिर को कारा से अलग करने के निर्णय का स्वागत

0
25

– भगवान वामन चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया गया सम्मानित
बक्सर खबर। भगवान वामन मंदिर तक अब आम जन आसानी से पहुंच सकेंगे। क्योंकि प्रवेश द्वार पर दीवार फांदने की व्यवस्था का अब अंत जो जाएगा। राज्य सरकार ने मंदिर के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय का शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के सदस्यों ने स्वागत किया है। इसके लिए सरकार और बक्सर में लगातार संघर्ष की आवाज उठाने वाले भगवान वामन चेतना मंच को भी बधाई है। आज रविवार को इटाढ़ी रोड स्थित शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के कार्यालय में वामन चेतना मंच और समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने कि, जबकि संचालन बजरंगी मिश्र ने किया। बैठक की शुरुआत भगवान वामन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भगवान वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी को अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मंदिर को कारागार परिसर से अलग करने संबंधी निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय बक्सर वर्षों पुरानी आस्था और मांग का सम्मान हैं। इससे पूरे बक्सर में खुशी का माहौल है।

मंदिर को स्वतंत्र स्वरूप मिलने से धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा और बक्सर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान और मजबूत होगी। मौके पर रामप्रसन्न द्विवेदी, कामेश्वर पांडेय, धनजी पांडेय, शिवाकांत मिश्र, पीयूष पांडेय, प्रकाश पांडेय, सरोज तिवारी, नागेश दत्त पांडेय, गिरीश कुमार द्विवेदी समेत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here