ओझाबरांव गोली कांड में नौ के खिलाफ प्राथमिकी

0
1090

-गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम तैनात
बक्सर खबर। मुरार थाना के ओझाबरांव गांव में आठ मार्च की शाम छह बजे गोली मार ठाकुर यादव की हत्या कर दी गई थी। उनका भतीजा राहुल यादव पुत्र बउल यादव घायल हुआ था। घायल युवक के पिता बउल यादव के बयान पर इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद जांच में यह बात खुलकर सामने आई है कि भूमि विवाद के कारण ठाकुर यादव की हत्या हुई। ऐसा करने वाला मुन्ना यादव का पुत्र विकास यादव था। बुधवार की शाम छह बजे ठाकुर यादव के दरवाजे पर गया और उनके ऊपर गोली चला दी।

हालांकि फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लेकिन, पुलिस अपने स्तर से उसे दबोचने का हर संभव प्रयास कर रही है। मौके पर सुरक्षा के लिए एक सेक्शन फोर्स तैनात की गई है। वहीं सूत्रों का कहना है, चार कट्ठे जमीन के लिए दोनों आपस में भिड़ गए। हालांकि जिन लोगों का नाम इस केस में दिया गया है। वे सभी दोषी नहीं हैं। हालांकि सच्चाई का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को क्राइम बैठक के दौरान एसपी दीपक वर्णवाल ने भी मुरार थाने से इस बारे में अपडेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here