पन्द्रह को मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव

0
673

बक्सर खबर : मकर संक्रांति अर्थात खिचड़ी का उत्सव 15 जनवरी को मनाया जाएगा। वैसे यह त्योहार अक्सर 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार उत्सव 15 जनवरी को दोपहर तक मनाया जाएगा। क्योंकि इस वर्ष रात्रि बेला में रविवार को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पंडित नरोत्तम द्विवेदी बताते हैं। दिनांक-14जनवरी को रात्रि 7:35 को सूर्य मकर राशि मे प्रवेश कर रहे है। निर्णयसिन्धु, वृहद्दैवज्ञरंजन एवं मूहुर्तचिन्तामणि आदि ग्रन्थों में संक्रान्ति निर्णय हेतु श्लोक उद्धृत है।

जैसे -पूर्णे निशीथे यदि संक्रमः स्याद्दिन द्वयं पुण्यमथोदयास्तात। पूर्वं परस्तात् यदि याम्यसौम्यायने दिने पूर्व परे तु पुण्ये।। अर्थात्-यदि अर्धरात्रि मे सूर्य संक्रान्ति हो तो दोनो दिन पुण्यकाल होता है। अब मकर और कर्क संक्रान्ति मे विशेषता कहते हैं कि सूर्योदय से पहले यदि कर्क कि संक्रान्ति हो तो पहले दिन पुण्यकाल होता है,और सूर्यास्त के बाद मकर संक्रान्ति हो तो दूसरे दिन पुण्यकाल होता है। शास्त्रों मे दूसरे दिन पुण्यकाल समय मध्याह्न तक माना गया है। अतः इस शास्त्रोंचित निर्णयानुसार15जनवरी को ही मकर संक्रान्ति का पर्व मनाना एवं मध्याह्न तक स्नानदानादौ कार्य सर्वोत्तम होगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here