आखिर क्यूं : फिर वापस डुमरांव लौट आए जांच अधिकारी

0
2164

बक्सर खबर : नंदन की घटना जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात सभी गैर राजनीतिक दल के लोग मान रहे हैं। वहीं राजनीतिक लोग व्यंग और जुमले भी चला रहे हैं। इस चर्चा के बीच अधिकारियों का जांच दल शनिवार को डुमरांव के नंदन गांव पहुंचा। जांच की प्रकिया पूरी कर उनका दल वापस राजधानी के लिए रवाना हो गया। जिसमें पटना प्रमंडल के कमिश्नर आनंद किशोर व आईजी नैयर हसनैन खां शामिल हैं।

लेकिन जिले की सीमा छोडऩे से पहले ही यह दोनों अधिकारी वापस लौट आए हैं। सूचना है कि ब्रह्मपुर तक वापसी में यह अधिकारी पहुंचे थे। तभी राजधानी से किसी से उनकी फोन पर वार्ता हुई। दोनों अधिकारी वापस डुमरांव लौट आए हैं। वहां उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। जाहिर है इसका विषय नंदन गांव की घटना है। लेकिन बैठक में क्या चर्चा हो रही है। अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं कई अधिकारियों सांस अटकी हुई है। कहीं इसका खामियाजा उन्हें ने भुगतना पडे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here