‌‌‌ भूमि विवाद के कारण गगौरा में जमकर मारपीट

0
416

-एक पक्ष के पांच लोग घायल, पहुंचे अस्पताल
बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य बुधवार की शाम जमकर मारपीट हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार एक पक्ष के पांच लोग घायल हैं। जिनका उपचार शहर के विश्वामित्र अस्पताल में चल रहा है। यह सभी लोग औद्योगिक थाना के गगौरा गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों में से ही एक ने बताया कि घायल भदेसर यादव, पवन यादव, गोविंदा यादव, गोवर्धन यादव व अखिलेश यादव को गांव के ही लोगों ने घेर कर पीटा है।

हालांकि भूमि किसकी है और पूरा सच क्या है। यह फिलहाल पुलिस को भी पता नहीं है। उनके अनुसार तो शिकायत अभी थाने तक पहुंची भी नहीं है। लेकिन, पीड़ित पक्ष का कहना है पहले हम लोग थाने की गए थे। दूसरे पक्ष से तेजा यादव, रामाशीष यादव, शिवजी, ब्रजेश व राजेश यादव का नाम सामने आ रहा है। इन लोगों ने मिलकर इन लोगों को पीटा है। लेकिन, दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here