‌‌‌ महिला नेत्री लता श्रीवास्तव का निधन

0
1262

-हार्ट अटैक के कारण बुधवार की तड़क तोड़ा दम
बक्सर खबर। महिला नेत्री व जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव का निधन हो गया है। आज बुधवार की तड़के  हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूत्रों के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि जब उनके परिजनों को इसकी भनक लगी तो अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वे सक्रिय महिला नेत्री थी। जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी। अनुमंडल शांति समिति के सदस्य पद पर भी वे हमेशा सक्रिय रहीं। कुछ वर्ष पूर्व ही उनके पति का भी स्वर्गवास हो चुका है। सूत्रों की माने तो राजनीति के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों से भी वह जुड़ी हुई थी। उनके निधन पर जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, युवानेता जितेन्द्र सिंह, विक्रांत कुमार, पंकज मानसिंहका ने शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here