‌‌‌तत्कालीन को दी गई विदाई, नए एसडीओ धीरेन्द्र ने लिया प्रभार

0
347

-सदर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित हुआ समारोह
बक्सर खबर। सदर अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय को रविवार के दिन समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। तीन वर्षो के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो लोकप्रियता बटोरी थी। उसका फलाफल यहां देखने के लिए मिला। समाहरणालय संवर्ग के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के लोग उन्हें मिलने पहुंचे और बधाई दी।

उनके साथ अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी अनिशा सिंह को भी लोगों ने बधाई दी। क्योंकि उन्हें बख्तियारपुर सहरसा का एसडीओ बनाया गया है। जबकि केके उपाध्याय को नालंदा का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। समारोह के दौरान नए एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने भी प्रभार ग्रहण किया।

नए एसडीओ धीरेन्द्र का स्वागत करते ए एस डीएम

दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम के मध्यम ही खुले मंच से प्रभार एक दूसरे को हस्तगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया। इस दौरान अनुमंडल के कर्मी गिरीश आदि ने विदा हो रहे एसडीओ को गुलस्ता व उपहार देकर कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here