पत्रकार भूषण से सम्मानित मशहूर गजलगो कुमार नयन का निधन

0
686

-पीसी कालेज के प्राचार्य कृष्ण मुरारी व युवा नेता शशी राय भी छोड़ गए दुनिया
बक्सर खबर। पत्रकार भूषण से सम्मानित शहर के प्रमुख गजलगो कुमार नयन का सोमवार की रात निधन हो गया। उनका उपचार पिछले कुछ दिनों से घर पर चल रहा था। शाम में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें पुराना सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में ले जाया गया।

बात बिगड़ती देख परिवार वाले उन्हें गोलंबर स्थिति निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, रात साढ़े दस-ग्यारह बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से शहर के प्रबुद्ध जन व साहित्यकार गहरे शोक में हैं। बक्सर पत्रकार संघ ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ही पीसी कालेज के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी एवं युवा नेता शशी राय का निधन भी हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here