पूर्व फौजी की हत्या, दो गिरफ्तार

0
2492

-संपति विवाद में अपनों ने लाठी से पीट कर मारा
बक्सर खबर। संपति के लोभ में पट्टीदारों ने ही श्रीकिशुन यादव की हत्या कर दी। वे सेवा निवृत फौजी थे। घटना राजपुर थाना के किशुनपुर डेरा ग्राम मडनियां की है। सूचना के अनुसार घटना सोमवार की है। उनका अपने ही पड़ोसियों के साथ खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया। फिर उनको पांच-छह लोगों ने घेर मार लाठी डंडे से इतना मारा की बे बेहोश हो गिर पड़े।

गांव के दूसरे लोग उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना को लेकर उनकी पुत्री अनिता कुमार ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पूछने पर राजपुर पुलिस ने बताया कि फिलहाल जयशंकर सिंह यादव पुत्र ललन सिंह एवं राजीव सिंह पुत्र रमेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here