‌‌‌आज से राजपुर में शुरू हो रहा है नामांकन

0
212

-सोमवार तक नहीं मिली उम्मीदवारों को मतदाता सूची
-कार्यालय के बाहर नहीं लगाया गया आरक्षण रोस्टर
बक्सर खबर। आज सात सितम्बर से राजपुर प्रखंड में नामांकन शुरू हो रहा है। लेकिन, सोमवार 6 सितम्बर तक यहां मतदाता सूची उपलब्ध नहीं थी। जिसके लिए उम्मीदवार और उनके लोग परेशान थे। क्योंकि नामांकन फार्म के साथ उम्मीदवार और प्रस्तावक के नाम वाली सूची साथ दी जानी है। यही हाल आरक्षण रोस्टर का था। सूचना पट्ट पर उसका प्रदर्शन नहीं किया गया था।

निर्वाचन कार्यालय में संपर्क करने पर ज्ञात हुआ। अभी सूची जिले से मिली ही नहीं। कई लोग पूछ रहे थे, किसी पद पर बदलाव तो नहीं हुआ। ऐसे में जवाब यही मिल रहा था। नहीं बदलाव नहीं हुआ, पुराना आरक्षण रोस्टर ही लागू है। वैसे अपने जिले में इसी प्रखंड से पंचायत चुनाव प्रारंभ हो रहा है। बावजूद इसके चुनावी तैयारी में खामी भी इससे स्पष्ट हो रही है। यही हाल रहा तो यहां अव्यवस्था परेशानी का मुख्य कारण बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here