‌‌‌गोलंबर से सारिमपुर गांव तक हटाया गया अतिक्रमण

0
318

-बन रहे गंगा पुल के रास्ते में व्यवधान को दूर करने की हुई कवायद
बक्सर खबर। जिला प्रशासन की मौजूदगी में रविवार को गोलंबर से लेकर सारिमपुर पुल तक अतिक्रमण हटाया गया। इसकी सूचना संबंधित लोगों को पूर्व में दे दी गई थी। तय तिथि के अनुसार सदर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा और एसडीपीओ गोरख राम के नेतृत्व में अभियान चला। हालांकि बहुत से लोगों ने स्वयं घर खाली कर दिया था। लेकिन, पक्का निर्माण होने के कारण उसे जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया।

कुछ लोग मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े सवाल किए। क्या लोगों को इसका मुआवजा मिलेगा। एसडीओ सदर ने उन्हें बताया कि 1970 में जो भूमि अधिग्रहण हुआ था। फिलहाल उतना भूमि ही अतिक्रमण मुक्त करायी जा रही हैं। जिस पर लोगों ने अवैध रुप से अतिक्रमण जमा रखा था। उसकी पैमाइश कर पूर्व से लोगों को सूचित कर दिया गया था। उतने हिस्से में ही यह अभियान चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here