‌‌‌चुनाव परिणाम : डुमरांव प्रखंड में कौन कहां से निर्वाचित हुआ मुखिया

0
2289

-मतगणना का दौर लगभग समाप्त, साथ-साथ मिलता गया सभी को प्रमाणपत्र
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड की 14 पंचायतों के लिए आठ अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले चिलहरी पंचायत का परिणाम सामने आया। वहां से विभा देवी विययी हुई। शाम छह बजते-बजते मतगणना पूरी हो गई। 11 जगह नए उम्मीदवार जीते। जबकि तीन पूर्व मुखिया ने कुर्सी बचा ली। बदलाव के संकेत ने बहुत से लोगों को होश उड़ा दिए हैं। जो परिणाम सामने आए हैं उसके अनुसार

चिलही पंचायत से विभा देवी ( बदलाव) निर्वाचित हुईं। उन्होंने बबिता देवी को 364 मतों से पराजित किया है। कुशलपुर पंचायत से प्रभावती देवी (बदलाव) विजयी हुई है। उन्हें 1466 मत मिले। निकटत उम्मीदवार सत्यनारायण राम को 1043 मत मिले।

अटांव पंचायत में पुष्पा देवी (पूर्व) विजयी हुई है। अपने निकटतम प्रत्याशी को 20 मत के अंतर से हराया है।
कनझरुआं पंचायत में असगर अली विजयी हुए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी मोइन अली को 23 मत के अंतर से हराया।
मठिला पंचायत में देवेन्द्र सिंह (पूर्व) विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 1664 मत मिले। निकटत प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह को 1449 मत प्राप्त हुए।
मुगांव पंचायत से इन्द्रजीत कुमार उर्फ इंदल को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनजी को 155 मत के अंतर से हराया है।
कसियां पंचायत से भरत तिवारी विजयी हुए। उन्हें कुल 1024 मत प्राप्त हुए। नजदीकी प्रतिद्वंदी राजीव रंजन को 1003 वोट मिले थे।
छतनवार पंचायत से शशिकांत उर्फ ढुनमुन विजयी हुए। उन्हें कुल 1599 मत प्राप्त हुए।
नुआंव पंचायत से मंजू देवी 1549 मत पाकर विजयी घोषित हुईं।
अरियांव पंचायत से विजय बिहारी 2286 मत पाकर विययी हुए। उनके निकटतम प्रत्याशी शंकर प्रसाद को 1857 मत मिले।

सोवा पंचायत से मनोरमा देवी 1735 मत प्राप्त कर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू देवी को 1248 मत प्राप्त हुए।
नंदन पंचायत से रामजी सिंह यादव 1761 मत पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम उम्मीदवार राजीव कुमार को 1101 मत प्राप्त हुआ।
लाखन डिहरा पंचायत से मुखलाल महतो 2086 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार सिंह को 1075 मत प्राप्त हुए।
कोरानसराय पंचायत से कांती देवी 1547 मत पाकर विजयी हुई। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी गुलनाज खातुन को 1392 मत प्राप्त हुए।
वहीं जिला परिषद की पश्चिमी सीट से रीना कुमारी व पूर्वी सीट से सुनयना देवी ने जीत हांसल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here