‌‌‌चक्की प्रखंड की चार पंचायतों व जिला परिषद का चुनाव परिणाम

0
1804

-जाने किसकों मिला कितना मत, कौन कितने से हारा
बक्सर खबर। जिले के सबसे छोटे प्रखंड़ों में से एक चक्की की मतगणना बुधवार को हुई। यहां मुखिया की चार व जिला परिषद की एक सीट हैं। इनमें से चार जगह महिलाएं विजयी हुई हैं। एक जगह पुरुष प्रत्याशी ने मुखिया निर्वाचित हुए हैं। यहां किसको कितना मत प्राप्त हुआ। उसका ब्योरा निम्न है। चक्की पंचायत से उर्मिला देवी विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 2599 मत प्राप्त हुए। अपने निकटतम उम्मीदवार शेषनाथ चौधरी को उन्हों 332 मत से पराजित किया है। चौधरी को कुल 2267 मत प्राप्त हुए थे।

जवही दियर पंचायत से उर्मिला देवी मुखिया निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कुल 751 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी रीना देवी को 583 मत मिले। यहां जीत का अंतर 168 रहा। अरक पंचायत से कमलावती देवी निर्वाचित हुई। उन्हें कुल 1553 मत मिले। पूर्व में उनके पति बृजराज सिंह भी यहां से मुखिया रह चुके हैं। द्वितीय स्थान पर रहीं रीता देवी को 1205 मत मिले। निवर्तमान मुखिया मालती देवी को 759 मत प्राप्त हुए।

चंदा पंचायत से अजय गिरी निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 1422 मत प्राप्त हुए। निकटतम उम्मीदवार मंजू देवी को 1386 एवं निवर्तमान मुखिया अजीत सिंह जो तीसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्हें कुल 1079 मत प्राप्त हुए। वहीं जिला परिषद सीट से कड़े मुकाबले में सरोजा देवी निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कुल 4041 मत मिले। इससे पूर्व उनके पति परमा यादव यहां से जिला पार्षद थे। उनके निकटतम उम्मीदवार फूला देवी को 3963 मत मिले। यहां हार-जीत का अंतर महज 78 रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here