निर्विरोध संपन्न हुआ राजपुर प्रखंड व उप प्रमुख का चुनाव

0
633

-मंजू देवी बन प्रमुख व मजीदन खातून उप का मिला प्रमाणपत्र
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा और पर्यवेक्षक कुमारी अनुपम सिंह एडीएम की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कुल 26 में से 17 सदस्य उपस्थित हुए। इन सभी ने ध्वनि मत से मंजू देवी पंचायत समिति सदस्य दुल्फा को प्रमुख एवं

मजीदन खातून पंचायत मटकीपुर ग्राम जीवपुर को उप प्रमुख चुना। प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत एसडीएम ने दोनों को प्रमाणपत्र सौंप दिया। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। राजपुर प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। इससे पूर्व रसेन पंचायत की राधिका देवी प्रमुख थी। जिनके विरूद्ध पिछले माह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here