‌धुंध का असर : ‌‌ऑटो पलटने से किसान की मौत

0
271

-औद्योगिक इलाके की घटना, अन्य दो घायल
बक्सर खबर। पड़री-मझरियां पथ पर रविवार की सुबह दुर्घटना हो गई। तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर से बचने के लिए ऑटो चालक ने गाड़ी को किनारे किया। तभी वह सड़क किनारे चाट में पलट गया। उसमें सवार अंगद यादव (55) की मौके पर मौत हो गई। वे बड़का गांव मानसिंह पट्टी के निवासी थे। सूचना के अनुसार दुर्घटना गड़नी व बालापुर गांव के मध्य बिजुलिया बाबा स्थान के समीप हुई।

किसान अंगद यादव अपने तीन साथियों संग सब्जी बेचने बक्सर जा रहे थे। वे सभी लोग ऑटो में बैठे थे। धुंध के कारण ट्रैक्टर अचानक सामने आया। सड़क का किनारा दिखा नहीं और ऑटो पलट गई। पुलिस की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इजाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here