‌‌‌सनकी पति ने घरवाली को कुदाल से काटा

0
2097

-हत्या के आरोप में गिरफ्तार, घर में दो मासूम बच्चे
बक्सर खबर। सनकी पति ने घरवाली को कुदाल से काट दिया। जब गांव वालों को पता चला तो उन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और रस्सी से बांध पुलिस के हवाले कर दिया। घटना धनसोई थाना के चकिंया गांव की है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार अपराह्न चार बजे के लगभग घर में शारदा देवी (32) अकेली थी। तभी उसका पति सूरज कुशवाहा (35) आया। किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच बहस हुई।

फिर घर में पड़ी कुदाल से उसने पत्नी पर हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में घर वालों ने बताया घटना के वक्त उसके मात-पिता घर से बाहर थे। यह मानसिक रुप से बीमार है। दवा भी चल रही है। पता नहीं क्यूं उसने ऐसा किया। पुलिस के अनुसार उसे हिरासत में ले लिया गया है। मृत महिला के दो मासूम बच्चे हैं। जिनकी उम्र महत तीन से चार वर्ष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here