डीआरएम ने कहा वर्ष के अंत तक बन जाएगा इटाढ़ी रोड का आरओबी

0
317

-अगले पांच वर्ष में मॉडल स्टेशन बनेगा बक्सर
बक्सर खबर। जिला मुख्यालय से इटाढ़ी प्रखंड को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर रेल ओवर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात रंजन ने शनिवार को इसका जायजा लिया। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा रेलवे वर्ष के अंत तक अपना काम पूरा कर लेगी। यहां तेजी से काम हो रहा है। हालांकि पुल कब चालु हो पाएगा। यह पूछने पर उनका जवाब था। इस कार्य को रेल व राज्य सरकारें मिलकर पूरा करती हैं। हमारा काम सिर्फ पुल बनाना है।

यात्री सुविधाओं से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा जल्द ही यहां एक और प्लेटफार्म बनेगा। इस स्टेशन को ही मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित करना है। जिसकी समय सीमा पांच वर्ष है। फिलहाल उसी की तैयारी चल रही है। हालांकि बक्सर के लोग मॉडल स्टेशन से ज्यादा इटाढ़ी रोड के ओवर ब्रिज को लेकर परेशान हैं। क्योंकि यहां घंटो रोज लोगों को परेशान होना पड़ता है। जहां तक रही बात मॉडल स्टेशन बनने की तो इसकी घोषणा हुए पांच वर्ष पूरे होने को हैं। निविदा भी निकाली गई थी। जिसका बेहतर परिणाम नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here