घरेलू विवाद के बाद पति लापता, फांसी लगाने की चर्चा

0
710

बक्सर खबर। आपसी रिश्ते में आई खटास के कारण पति अचानक से लापता हो गया। ग्रामीणों में उसके फांसी लगाने की चर्चा के बाद शुक्रवार सुबह हरकत में आई पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक लाश बरामद नहीं हुई है। इससे पुलिस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। हालांकि जांच जारी है। घटना नावानगर थाना के धमछुआ गांव की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले गांव के मनोज महतो का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसकी पत्नी मायके चली गई। इधर, मनोज कहीं लापता हो गया। शुक्रवार को अचानक से पुलिस को मनोज के फांसी लगाने और परिजनों द्वारा शव को ठोरा नदी में बहाने की सूचना मिली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ठोरा नदी में लाश की तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस मनोज के घर पहुंची। वहां उसकी भाभी और चचेरी बहन ने उसकी मौत से इनकार किया। उनका कहना है कि यह सच है कि मनोज का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके बुढ़इला चली गई। उन्होंने यह भी बताया कि मनोज झक्की स्वभाव का है। कब क्या कर बैठे, नहीं कहा जा सकता। वहीं नावानगर थानेदार जुनैद आलम का कहना है कि जब तक लाश बरामद नहीं हो जाती, तब तकइस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मनोज की तलाश में जुटी है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here