डीएम पहुंचे डुमरांव अस्पताल, गायब मिले कई डॉक्टर व कर्मी

0
710

-रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने का दिया निर्देश, अनुपस्थित लोगों से किया जवाब-तलब
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल बुधवार को अचानक डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह अव्यवस्था देखी। मरीजों की संख्या भी वहां ज्यादा थी। जिसे देखते हुए उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब तलब भी किया। सिविल सर्जन को इसके लिए अधिकृत किया गया। वे अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे। इस क्रम में उन्होंने पाया कि जहां-तहां गंदगी जमा है। उस बारे में भी आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम की मौजूदगी की वजह से पूरे अस्पताल में खलबली सी मची थी। डुमरांव के एसडीएम कुमार पंकज भी उनके पिछे-पिछे दौड़ रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा होनी है। डुमरांव में इसके लिए कुल पांच केन्द्र बनाए गए हैं। वहां की तैयारी कैसी है। यही देखने डीएम वहां गए थे। इसी क्रम में अस्पताल भी पहुंच गए। जिसके कारण वहां की कलई खुल गई। लगे हाथ उन्होंने नगर परिषद डुमरांव के पदाधिकारियों को भी तलब किया। उनके द्वारा चयनित लैंड फील्ड साइट को देखने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here