प्रदेश में सकेंड टॉपर बना जिला, डीएम को सीएम ने दिया पुरस्कार

0
1450

– पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिला प्रमाणपत्र
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले में बेहतर कार्य हुए हैं। इसके लिए जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस अभियान का सफल संचालन करने वाले पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया है। सिविल सेवा दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम राजधानी पटना में आयोजित था। जिसमें जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल शामिल हुए और उन्हे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया।

अधिवेशन भवन पटना में यह कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी ने अपनी पूरी टीम के समर्पण एवं कठिन परिश्रम को दिया और उम्मीद व्यक्त किया कि हम पूरी टीम एक साथ मिलकर सभी आयामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। यह पुरस्कार सभी कर्मियों, पदाधिकारियों और जिलेवासियों को समर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here