डेंगू से हुई युवक की मौत, गांव में मातम

0
902

बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के सगराम गांव में इन दिनों मातम का नजारा हैं। वहां विजयादशमी भी नहीं मना। क्योंकि गांव के होनहार युवक सोनू पाण्डेय का निधन हो गया। यह घटना विजयादमशी के दिन हुई। गांव में जैसे ही उसका शव पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि सोनू अपने घर का इकलौता चिराग था। गांव वालों ने बताया कि तीस वर्षीय युवक को डेगू बीमारी हो गई थी। घर वाले इलाज के लिए वाराणसी ले गए थे। वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके साथ सबसे दुखद पहलु यह है कि उसके घर में फिलहाल कोई पुरूष सदस्य नहीं है। पिता की मृत्यु तब हो गई थी। जब उसका जन्म हुआ था। मां ने उसे बड़े ही उम्मीद से पाला था। हालाकि सोनू को दो संताने हैं। बेटा और बेटी अभी दोनों छोटे हैं। घर में अब उनके अलावा मां और पत्नी बची है। इस परिवार की देखभाल कौन करेगा। यह सवाल सबके सामने है। इसी गम में आठ तारीख को पूरे गांव में मातम पसरा रहा। यहां होने वाली रामलीला भी शोक व्यक्त कर बंद कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here