विसर्जन से लौट रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
799

बक्सर खबर। सरस्वती पूजा का विसर्जन कर लौट रहे युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घटना आज सोमवार को सोनवर्षा इलाके में एनएच पर हुई। सूचना के अनुसार जय प्रकाश सिंह (30) की मौत हुई है। उपेन्द्र कुमार को गंभीर चोट आई है।

दोनों नावानगर थाना के अमिरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया वे काव नदी में प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। उस समय साम के साढ़े सात बज रहे होंगे। तेज वाहन ने दोनों टक्कर मार दी। दुर्घटना ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के पास हुई। इसको लेकर गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here