हथियार के बल पर लूट ली बोलेरो

0
563

बक्सर खबर। अपराधियों ने रविवार की शाम हथियार के बल पर बोलेरो लूट ली। घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर देर शाम के वक्त हुई। इसकी शिकायत भभुआ जिले के नुआंव थाने में दर्ज हुई है। वाहन मालिक तेज नारायण सिंह के अनुसार रविवार को कुछ लोग आए। उन्होंने खुद को दुर्गावती छोडऩे की बात कही। किराया तय हुआ और चालक कृष्ण कुमार तीन लोगों को लेकर रवाना हो गया। वहां पहुंचा तो उन लोगों ने कहा कुछ रुपये और ले लेना। हम वापस भी तुम्हारे साथ लौट जाएंगे।

चालक रुक गया। लौटते समय दो और लोग गाड़ी में सवार हो गए। पहले के तीन लोगों ने बताया यह चौसा गोला उतर जाएंगे। गाड़ी चली तो देवल पुल से पहले। उन्होंने सुनसान जगह देखकर गाड़ी खड़ी कराई। फिर चालक को नीचे उतारा और असलहा दिखा उसे पैदल कर दिया। फिर वाहन समेत फरार हो गए। पीडि़त तेजनारायण सिंह शहर के मुसाफिरगंज के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here