‌‌‌नहर में मिला युवक का शव, गया था चारा काटने

0
122

बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के परसियां गांव के समीप नहर में बुधवार की दोपहर युवक का शव देखा गया। लोगों ने उसे देखते ही पहचान लिया। क्योंकि वह राजपुर थाना के परसियां गांव का रहने वाला सरोज राम था। ग्रामीणों ने बताया वह सुबह घर से मवेशियों का चारा काटने खेत की तरफ गया था।

अचानक उसके साथ ऐसा क्या हुआ जो उसका शव नहर में पड़ा मिला। यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही। हालांकि कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे थे। शौच के बाद नहर की तरफ गया होगा। ऐसे में दुर्घटना हो गई होगी। वैसे किसी को उसकी मौत का सही कारण पता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here