नावानगर इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0
480

-जांच में जुटी पुलिस ने कहा दो दिन पूरान प्रतीत हो रहा है शव
बक्सर खबर। नावानगर बाजार से सटे फूलमती धाम मंदिर से कुछ दूर खेतों में अज्ञात युवक का शव शनिवार को दोपहर बाद देखा गया। खेत की तरफ गए चरवाहों की नजर उस पर पड़ी। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के आने से पहले वहां काफी संख्या में आस-पास के लोग जमा हो गए थे। लेकिन, कोई भी उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाया।

इस संबंध में पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष नंद कुमार ने मीडिया के लोगों से कहा देखने शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान हो जाए। इसके लिए आस-पास के थानों से भी संपर्क किया गया। तस्वीर भी उन लोगों को भेजी गई है। अभी कहीं से कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हम लोग उसके पहचान का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here