ब्रह्मपुर में किसानों के लिए बड़ी मंडी न होना दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल कुमार

0
160

– सड़क की बदहाली और सरकारी कॉलेज न होने से मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाई जनता
बक्सर खबर। बक्सर लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार ने शनिवार को ब्रह्मपुर विधानसभा के धरौली, रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर, कठार, वड़का दिया, मंझावारी, दुल्लहपुर, बलिहार, नगपुरा, बड़का राजपुर, नारायणपुर, काजीपुर, खरहाटांड़ समेत लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर बक्सर के सर्वांगीण विकास के लिए बक्सर का बेटा होने के नाते लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा। सभी ने एक जुट होकर बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करते हुए अनिल कुमार को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा रघुनाथपुर में रोज जाम लगता है। यहां दस वर्ष तक भाजपा के सांसद रहे। लेकिन, ओवरब्रिज नहीं बना। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। मौका मिला तो इस समस्या का निदान हो गया। उन्होंने कहा इस इलाके में सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है। लेकिन, यहां कोई ऐसी मंडी है। जिससे किसानों का उनकी फसल का उचित मूल्य मिले। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया।

ब्रह्मपुर विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं संग बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार

इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इस दौरान राकेश महतो (चेयरमैन, नगर परिषद ब्रह्मपुर), पूर्व प्रमुख बादल चौधरी, केदार वर्मा, सलाउद्दीन अंसारी, मनोज चौधरी (जेडीयू) ने बहुजन समाज पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा ज्वाइन कर लिया। मौके पर लवकुश कुशवाहा (सरपंच, कठार पंचायत), ललन पासवान (पूर्व मुखिया), राकेश बिंद, रामवचन बिंद (सामाजिक कार्यकर्ता), मुकेश चौधरी, ई सुरेश जी, मो मंसूरी, राजेश गुप्ता, बसंत नट, सुनील कुमार शाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here