युवती पर पागल प्रेमी ने किया जानलेवा हमला

0
1475

-जीवन और मौत से जूझ रही छात्रा अस्पताल में दाखिल
बक्सर खबर। एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल चंपा कुमार (20) को फिलहाल उपचार के लिए वाराणसी के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। जब वह अपने घर विशेश्वर डेरा से सुबह दौड़ का अभ्यास करने जा रही थी। जवही और विशेश्वर डेरा पथ पर पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसके उपर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार उसके सर, पेट और आंख पर चाकू से वार किया गया है।

इस वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन उसे लेकर पहले सदर अस्पताल गए। लेकिन, उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। यह इलाका भरिया ओपी के अंतर्गत आता है। पुलिस ने कहा कि परिजन युवती के साथ अस्पताल चले गए हैं। इस वजह से घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। ऐसा करने वाला कौन था, उनके बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चंपा सुदर्शन पासवान की पुत्री है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। नित्य दौड़ने जाया करती थी। फोन पर उसे पहले भी धमकी मिली थी। लेकिन, लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं हुई। संभवत: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ही उसके उपर जानलेवा हमला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here