‌‌बाइक दुर्घटना में दंपति घायल, पत्नी की मौत

0
3748

बक्सर खबर। पति-पत्नी बाइक से बक्सर के लिए रवाना हुए। उन्हें शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होना था। घर के बड़े सदस्यों ने मना किया। नई नवेली बहू को लेकर शाम में घर से बाहर नहीं जाते। लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सूनी। सैहार से बक्सर के लिए चल पड़े। रास्ते में प्रतापसागर के पास अनहोनी हो गई। बाइक सड़क पर गिर पड़ी। दोनों सवार दो तरफ जा गिरे। सुधा कुमारी (25) पति गुड्डू दूबे की मौके पर मौत हो गई।

क्योंकि पिछे से आ रहा ट्रक उसके सर पर चढ़ गया। घायल को उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार सैहार निवासी शशिकांत दूबे के पुत्र गुड्डू परिवार के ही सदस्यों के यहां जा रहे थे। वे लोग बक्सर में ही रहते हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने उनको मदद पहुंचाई। क्योंकि यह इलाका उन्हीं के क्षेत्र में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here